Cart is empty

सपनों की उड़ान

सूरज श्रीवास्तव

लेखक परिचय

“सुरज श्रीवास्तव शिक्षा: BSC (Mathematics), B.Ed, एक प्रेरक लेखक, शिक्षक और युवा विचारक हैं, जिनकी लेखनी ने हजारों युवाओं, ग्रामीण परिवारों, महिलाओं और छात्रों को उनकी भीतर छिपी शक्ति से परिचित कराया है। वे उन दुर्लभ लेखकों में से हैं जिनकी कलम जीवन के अनुभव से चलती है — न तो केवल किताबी ज्ञान से, न ही दिखावे से। छोटे शहर की सादगी, गाँव की ज़मीन, और बड़े सपनों की उड़ान — यही सुरज की असली पहचान है। उन्होंने अपनी पहली पुस्तक “”उड़ान: Live A Zero Competition Life”” के माध्यम से यह साबित किया कि हर व्यक्ति अपने ही रास्ते पर चलकर, बिना किसी मुकाबले के, एक शानदार जीवन बना सकता है। उनका यह सिद्धांत — ‘ज़ीरो कॉम्पिटिशन’ — जीवन के हर क्षेत्र में एक नई सोच और दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। वे मानते हैं कि वास्तविक सफलता तब आती है जब हम तुलना छोड़कर, अपने भीतर के हीरे को तराशते हैं। “

पुस्तक के बारे में

क्या आपने कभी सोचा है कि आपके भीतर एक ऐसी ताकत है, जो आपको भीड़ से अलग बना सकती है? क्या आप भी उस जिंदगी को जीना चाहते हैं जहाँ कोई प्रतियोगिता नहीं, सिर्फ आत्मविश्वास हो ?
 
“सपनों की उड़ान: Live A Zero Competition Life” सिर्फ एक किताब नहीं, यह एक अनुभव है। यह उन युवाओं की कहानी है, जिनके पास संसाधन नहीं थे लेकिन सपना था। यह उन महिलाओं की कहानी है, जिन्होंने रसोई से बिजनेस तक का सफर तय किया। यह उन छात्नों की प्रेरणा है, जो डरते थे बोलने से, लेकिन आज मंच पर राज करते हैं।
 
इस किताब में मिलेगाः
सोच को बदलने का तरीका
आत्म-विकास के 21 अभ्यास
बोलने की कला और नेतृत्व की समझ
पैसे, काम और संपत्ति से जुड़ी सरल और जीवन- परिवर्तनकारी बातें
 
और सबसे खास – लेखक की अपनी सच्ची कहानी, जो हर युवा को खुद पर विश्वास करना सिखाएगी।
 
यह किताब सिर्फ पढ़ने के लिए नहीं है, यह “लिखने, सोचने और बदलने के लिए है!” हर अध्याय के साथ मिलेगाः — एक्शन प्लान – रिफ्लेक्शन प्रश्न – आत्मनिरीक्षण पन्ना

पुस्तक इन माध्यमों से खरीदने के लिए उपलब्ध है

Amazon

Manda Store

Swiggy Mini

Amazon Kindle

Flipkart

Google Play

Shopping Basket