काजल चौधरी एक इंजीनियर, लेखिका, नृत्यांगना, माडल और अभिनेत्री हैं। काजल उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। इनका जन्म अलीगढ़ में हुआ। इन्होंने हरकोर्ट बटलर टेक्नोलाजिकल इनस्टीट्यूट, कानपुर से बी. टेक.(ई. सी.) किया। तत्पश्चात से पावर सेक्टर की महारत्न कम्पनी में कार्यरत हैं । बचपन से ही काजल का कला के प्रति रूझान रहा।
इनकी कविताएं और लेख लगभग 80 पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। अपनी लिखी रचनाओं के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। देश भर में विभिन्न आयोजनों और लगभग 60 कवि सम्मेलन में इन्होंने काव्य पाठ किया है। एक प्रेरक वक्ता और मॉडरेटर के रूप में 65 सत्र में सम्मिलित हुई हैं जिनमें तकनीकी, गैर-तकनीकी और प्रतिरक्षा बढ़ाने एवं योग पर सत्र भी शामिल हैं।
काजल ने 100 से भी अधिक ब्रांड्स के लिए माडलिंग की है जैसे विल्स लाइफस्टाइल, हौंडा, नेस्ले, माइक्रोटेक इन्वर्टर, आइशर, जिंदल ज्वैलरर्स, डोमिनोज़, अमेज़ॉन , घड़ी डिटर्जेंट, विट्रो नैचुरल्स, रेनालट, फन स्कूल, काव्यांजिली ज्वैल्स, ओरियन्टल बैंक कामर्स, स्टेट बैंक, यूनिसेफ़, अमर उजाला, एचडीएफसी, आदि। भरतनाट्यम् और कत्थक जैसे शास्त्रीय नृत्य द्वारा काजल ने विशिष्ट मन्चों की शोभा बढ़ाई है। टेलीविज़न धारावाहिक जैसे ” नागिन “, ” वो अपना सा”, सी. आई. डी., “लाल इश्क़”, सावधान इन्डीया, लोकप्रिय शार्ट फिल्म्स-“मेरा बाबा देश चलाता है”, आदि में काजल बहुमुखी किरदार निभा चुकी हैं।
पूर्व प्रकाशन : “डायरेक्ट दिल से” काव्य संग्रह , जो अभी भी अमेज़ॉन पर बहुत लोकप्रिय है और दुनिया भर में लाखों दिल जीत रही है।
Chat with us