Ashish Soni
आशीष सोनी जी का जन्म 1999 में ग्राम पटना कला, तहसील गुनौर, जिला पन्ना, मध्य प्रदेश में हुआ है । आपकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुनौर से पूर्ण हुई है। लेखन में गहरी रुचि रखने के साथ-साथ वर्तमान में आप एक शासकीय प्रशासनिक पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपनी शासकीय ज़िम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ, आशीष जी जीवन के यथार्थ, प्रेम और सामाजिक ताने-बाने को शब्दों में पिरोने का गहरा शौक रखते हैं। ‘प्रेम, तुम और समाज’ उनके इसी साहित्यिक सफ़र और संवेदनशीलता की एक खूबसूरत अभिव्यक्ति है। लेखक से संवाद करने या अपने विचार साझा करने के लिए आप सोशल मीडिया के ऑनलाइन इंस्टाग्राम हैंडल @Ashish_soniii या ईमेल ashishsoni1021@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।