Cart is empty

Preet Ke Geet

Preet Ke Geet

Author :  Somesh Sharma

Book Cost

Original price was: ₹229.Current price is: ₹228.

Short Description

इस संग्रह की कविताओं में विरह, मिलन, भक्ति, प्रकृति, राधा-कृष्ण प्रेम, जीवन-दर्शन, मानवीय संवेदनाएँ तथा आत्मचिंतन का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है।

Share this Book

WhatsApp
Facebook
Twitter

Original price was: ₹229.Current price is: ₹228.

Quality Products

7 Days Return Policy

Usually Ships in 2 Days

Apply Coupon at Checkout

Page Count

172

Book Type

Paperback

ISBN

9789364020312

Mrp

229

Genre

Poetry

Language

Hindi

About the Book

इस संग्रह की कविताओं में विरह, मिलन, भक्ति, प्रकृति, राधा-कृष्ण प्रेम, जीवन-दर्शन, मानवीय संवेदनाएँ तथा आत्मचिंतन का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है। सरल, मधुर और भावनात्मक भाषा में रचित प्रत्येक कविता पाठक के मन को स्पर्श करती है तथा उसे प्रेम के गहरे और शाश्वत अर्थों से परिचित कराती है। यह संग्रह केवल कविता-पाठ का आनंद ही नहीं देता, बल्कि जीवन, प्रेम और आध्यात्मिक चेतना की नई अनुभूति भी प्रदान करता है।

About the Author

‘प्रीत के गीत’ मध्य प्रदेश में जन्मे और जबलपुर से विज्ञान व कंप्यूटर एप्लीकेशन की उच्च शिक्षा प्राप्त कवि की एक अनूठी काव्य-साधना है। बचपन से ही साहित्य, दर्शन और आध्यात्म में गहरी रुचि रखने वाले कवि की जीवन-खोज और दिव्य प्रेम की व्याकुलता इस संग्रह की आत्मा है। कवि का प्रकृति से अत्यंत गहरा लगाव है और उनकी सारी कविताओं का मुख्य स्रोत प्रकृति से ही मिलता है। वह प्रकृति को किसी साधारण पृष्ठभूमि के रूप में नहीं, बल्कि परमात्मा के ही एक व्यक्त रूप के रूप में देखते हैं। उनकी लेखनी प्रकृति के सुंदर दृश्यों के माध्यम से उस अव्यक्त परम सत्ता की सतत तलाश में रहती है जो इस दृश्य जगत के पीछे छिपी हुई है। लगभग सौ कविताओं का यह संकलन जीवन, मृत्यु, प्रेम और दार्शनिक चेतना का एक अद्भुत संगम है। इन रचनाओं में जहाँ एक ओर प्रकृति का अत्यंत सुंदर मानवीकरण किया गया है, वहीं दूसरी ओर अलौकिक प्रेम और उससे जनित गहन विरह की पीड़ा को बेहद गहराई से उकेरा गया है। यहाँ का विरह केवल एक तड़प नहीं, बल्कि ‘निज स्वरूप’ और उस अज्ञात प्रियतम को पाने की आध्यात्मिक यात्रा है। अद्वैत दर्शन और रहस्यवाद को समेटे ये कविताएं पाठक को बाह्य जगत से मोड़कर अंतर्मन की गहराई में ले जाती हैं। दृश्य से परे अदृश्य सत्य को महसूस कराने वाला यह संग्रह हर सहृदय पाठक के लिए एक अमूल्य धरोहर है।

Recommended Books

Explore our bestselling catalog, featuring a wide array of novels, poetry, and more—each piece a journey through compelling stories and evocative words.

Shopping Basket