Cart is empty

Aakhiri ishq

Aakhiri ishq

Author : Kavita Panthi

Book Cost

Original price was: ₹269.Current price is: ₹259.

Short Description

आखिरी इश्क एक ऐसी प्रेमकथा है, जो बचपन की मासूमियत से शुरू होकर समय, परिस्थितियों और रिश्तों की कठिन सच्चाइयों से गुजरती है। कहानी अविन और विवान के उस पहले प्यार की है, जो गांव की गलियों, खिड़की से झांकती नजरों, कागज पर लिखे जज़्बातों और अनकहे इंतजार के बीच धीरे-धीरे जन्म लेता है।

Share this Book

WhatsApp
Facebook
Twitter

Original price was: ₹269.Current price is: ₹259.

Quality Products

7 Days Return Policy

Usually Ships in 2 Days

Apply Coupon at Checkout

Page Count

173

Book Type

Paperback

ISBN

9789364021500

Mrp

269

Genre

Novel

Language

Hindi

About the Book

आखिरी इश्क एक ऐसी प्रेमकथा है, जो बचपन की मासूमियत से शुरू होकर समय, परिस्थितियों और रिश्तों की कठिन सच्चाइयों से गुजरती है। कहानी अविन और विवान के उस पहले प्यार की है, जो गांव की गलियों, खिड़की से झांकती नजरों, कागज पर लिखे जज़्बातों और अनकहे इंतजार के बीच धीरे-धीरे जन्म लेता है। वक्त के साथ उनका रिश्ता कई उतार-चढ़ाव, गलतफहमियों, पारिवारिक दबावों और दूरियों से गुजरता है। कहानी केवल प्रेम पाने की नहीं, बल्कि उसे समझने, खोने और उसकी यादों के साथ आगे बढ़ने की भी है। आखिरी इश्क उन अधूरे रिश्तों और दिल में रह जाने वाले निशानों की कहानी है, जो समय के साथ दर्द भले न दें, मगर कभी पूरी तरह मिटते भी नहीं।

About the Author

मध्यप्रदेश के एक छोटे से गांव हरदौट की रहने वाली कविता, शब्दों के माध्यम से जीवन के अनकहे जज्बातों को पन्नों पर उकेरती हैं। 22 वर्ष की उम्र से शुरू हुआ उनका यह साहित्यिक सफर दरअसल उनकी अंतर्मुखी प्रकृति की एक खूबसूरत अभिव्यक्ति है। स्वभाव से बेहद संवेदनशील कविता के दिल पर जब भी जीवन की कोई घटना गहरा प्रभाव छोड़ती है, तो वो उसे अपनी कहानियों और कविताओं में पिरो देती हैं। उनकी रचनाएँ कोरी कल्पना नहीं, बल्कि जीवन की कड़वी और मीठी वास्तविकताओं का आईना हैं। जहाँ शब्द मौन हो जाते हैं, वहाँ कविता की लेखनी बोलना शुरू करती है। कविता का मानना है कि जब तक मन में एक भी विचार शेष है, तब तक उनकी हर रचना अधूरी है। क्योंकि अधूरेपन से जन्म लेते हैं प्रश्न, प्रश्न बनते हैं मथनी और जकड़े जाते हैं उत्सुकता की रस्सियों से। तब शुरू होता है विचारों का मंथन, मंथन में जन्म लेती हैं संवेदनाएं, पीड़ाएं और विद्रोह। और यही अधूरापन उनकी लेखनी को जीवित रखता है। इसी गहरे दर्शन को समेटे वे सोशल मीडिया पर ‘अधूरी कविता’ नाम से सक्रिय हैं।

Recommended Books

Explore our bestselling catalog, featuring a wide array of novels, poetry, and more—each piece a journey through compelling stories and evocative words.

Shopping Basket