Cart is empty

Shankhnaad

Shankhnaad

Author : Kumar Adesh Chaudhary ‘Maun’

Book Cost

Original price was: ₹350.Current price is: ₹299.

Short Description

‘शंखनाद’ कुमार आदेश चौधरी ‘मौन’ द्वारा रचित 65 मार्मिक लघुकथाओं का एक संवेदनशील संग्रह है, जो जीवन, समाज और मानवीय मूल्यों के विभिन्न पहलुओं को उजागर करता है। इस पुस्तक की कहानियाँ रिश्तों की बदलती परिभाषाओं, पारिवारिक संवेदनाओं, नारी विमर्श, प्रेम, संघर्ष, सामाजिक कुरीतियों, भ्रष्टाचार और मानवीय करुणा जैसे विषयों को स्पर्श करती हैं।

Share this Book

WhatsApp
Facebook
Twitter

Original price was: ₹350.Current price is: ₹299.

Quality Products

7 Days Return Policy

Usually Ships in 2 Days

Apply Coupon at Checkout

Page Count

103

Book Type

Paperback

ISBN

9789364021906

Mrp

350

Genre

Short Stories

Language

Hindi

About the Book

‘शंखनाद’ कुमार आदेश चौधरी ‘मौन’ द्वारा रचित 65 मार्मिक लघुकथाओं का एक संवेदनशील संग्रह है, जो जीवन, समाज और मानवीय मूल्यों के विभिन्न पहलुओं को उजागर करता है। इस पुस्तक की कहानियाँ रिश्तों की बदलती परिभाषाओं, पारिवारिक संवेदनाओं, नारी विमर्श, प्रेम, संघर्ष, सामाजिक कुरीतियों, भ्रष्टाचार और मानवीय करुणा जैसे विषयों को स्पर्श करती हैं। लेखक ने आम जनजीवन की वास्तविक परिस्थितियों को सरल, सहज और प्रभावशाली भाषा में प्रस्तुत किया है। प्रत्येक लघुकथा अपने भीतर एक गहरा संदेश समेटे हुए है, जो पाठक को आत्ममंथन के लिए प्रेरित करता है। ‘शंखनाद’ केवल कहानियों का संग्रह नहीं, बल्कि संवेदनाओं, नैतिकता और मानवता को पुनः जागृत करने का एक सार्थक साहित्यिक प्रयास है।

About the Author

लेखक परिचय: लेखकीय नाम: कुमार आदेश चौधरी ‘मौन’ विधिक नाम: आदेश कुमार जन्मतिथि- 03-08-1968 (तीन अगस्त सन् उन्नीस सौ अड़सठ) कुमार आदेश चौधरी ‘मौन’ समकालीन हिंदी साहित्य के एक निष्ठावान साधक और सशक्त हस्ताक्षर हैं। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के ग्राम निस्तौली में जन्मे ‘मौन’ जी ने हिंदी साहित्य में स्नातक के साथ-साथ शिक्षा स्नातक (बी.एड.) की उपाधि प्राप्त की है। अपनी दिवंगत माता श्रीमती राजकली देवी एवं पिता श्री रतिराम चौधरी के संस्कारों को आत्मसात कर आपकी लेखनी निरंतर समाज को एक नई वैचारिक दिशा दे रही है। आजीविका एवं कार्यक्षेत्र: एक कर्मठ किसान, संवेदनशील कवि व लेखक तथा एक प्राथमिक विद्यालय के कुशल प्रबंधक के रूप में आपका बहुआयामी व्यक्तित्व अत्यंत प्रेरणादायी है। सम्मान एवं अलंकरण: माँ सरस्वती के अनन्य उपासक ‘मौन’ जी को उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक सेवाओं के लिए विभिन्न साहित्यिक मंचों द्वारा निम्नलिखित गरिमामयी अलंकरणों से विभूषित किया जा चुका है: १. वाचस्पति सम्मान, २. मुक्तक रत्न सम्मान, ३. समीक्षा गौरव सम्मान, ४. गीतश्री सम्मान, ५. मुक्तक लोकभूषण सम्मान ६. लघुकथा रत्न सम्मान। साहित्यिक यात्रा: पद्य साहित्य में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के उपरांत, प्रस्तुत कृति ‘शंखनाद,’ लेखक का प्रथम लघुकथा संग्रह है। गद्य विधा में पदार्पण करती यह अनूठी पुस्तक समाज के अंतर्विरोधों और यथार्थ को पूरी प्रखरता से उजागर करती है। इससे पूर्व आपकी काव्य रचनाएँ ‘तुहिन कण’ तथा ‘उत्तर प्रदेश के कुंडलियाकार’ जैसे प्रतिष्ठित साझा संकलनों में सराही जा चुकी हैं। संपर्क सूत्र: ईमेल: kumaradeshchaudhary@gmail.com दूरभाष: +91-9958036470

Recommended Books

Explore our bestselling catalog, featuring a wide array of novels, poetry, and more—each piece a journey through compelling stories and evocative words.

Shopping Basket