Cart is empty

Vyaktitva: Apni Zindagi Ke Rachyita Aap Khud Ho

Vyaktitva: Apni Zindagi Ke Rachyita Aap Khud Ho

Author : Pradeep Kumar

Book Cost

Original price was: ₹299.Current price is: ₹279.

Short Description

प्रदीप कुमार द्वारा लिखित यह पुस्तक जीवन, चेतना और आत्मविकास को समझने की एक विचारपूर्ण यात्रा है। इसमें लेखक ने मानव अस्तित्व, ज्ञान, कर्म, प्रेम, मोह, मान-सम्मान, कर्तव्य, जिम्मेदारी और मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए हैं।

Share this Book

WhatsApp
Facebook
Twitter

Original price was: ₹299.Current price is: ₹279.

Quality Products

7 Days Return Policy

Usually Ships in 2 Days

Apply Coupon at Checkout

Page Count

213

Book Type

Paperback

ISBN

9789364021463

Mrp

299

Genre

Self / Help

Language

Hindi

About the Book

प्रदीप कुमार द्वारा लिखित यह पुस्तक जीवन, चेतना और आत्मविकास को समझने की एक विचारपूर्ण यात्रा है। इसमें लेखक ने मानव अस्तित्व, ज्ञान, कर्म, प्रेम, मोह, मान-सम्मान, कर्तव्य, जिम्मेदारी और मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए हैं। पुस्तक पाठकों को भाग्य और परिस्थितियों के भरोसे रहने के बजाय अपने जीवन की जिम्मेदारी स्वयं लेने के लिए प्रेरित करती है। इसमें सही शिक्षा, सकारात्मक सोच, संस्कार, विवेक और निःस्वार्थ सेवा के महत्व को भी समझाया गया है। यह पुस्तक स्वयं को पहचानने, सामाजिक रूढ़ियों पर प्रश्न उठाने और जीवन को एक नए दृष्टिकोण से देखने की प्रेरणा देती है।

About the Author

मेरा नाम प्रदीप कुमार है। मैं एक सामान्य व्यक्ति हूँ, लेकिन जीवन, मनुष्य के अस्तित्व और इस विशाल ब्रह्मांड और प्रकृति को समझने की जिज्ञासा हमेशा मेरे भीतर रही है। बचपन से ही मेरे मन में कई ऐसे प्रश्न आते रहे हैं जिनका उत्तर केवल किताबों में नहीं, बल्कि अपने अनुभवों और विचारों में खोजने की कोशिश करता रहा हूँ। हम कौन हैं? हमारे अस्तित्व का उद्देश्य क्या है? स्त्री और पुरुष के बीच इतनी गहरी समानता और भिन्नता क्यों है? और क्या मनुष्य का संबंध इस विशाल ब्रह्मांड से किसी गहरे स्तर पर जुड़ा हुआ है? इन्हीं प्रश्नों और विचारों ने मुझे इस पुस्तक को लिखने के लिए प्रेरित किया। यह पुस्तक मेरे लिए केवल एक किताब नहीं, बल्कि मेरी सोच और जिज्ञासा की यात्रा है। मैं यह दावा नहीं करता कि मेरे पास जीवन और ब्रह्मांड के सभी प्रश्नों के उत्तर हैं। बल्कि मैं चाहता हूँ कि इस पुस्तक को पढ़ने वाला प्रत्येक व्यक्ति (स्त्री या पुरुष) स्वयं सोचे, प्रश्न करे और अपने भीतर मौजूद विचारों के ब्रह्मांड को समझने का प्रयास करे। आपके जीवन में जन्म से लेकर मृत्यु तक की प्रक्रिया में नियती, किस्मत, भाग्य का कितना योगदान है? डर आपके सोचने की क्षमता कैसे सीमित रखता है? और शब्द आपको कैसे भ्रमित करते हैं? यह पुस्तक मेरे विचारों की शुरुआत है और पाठक के लिए भी एक नई विचार-यात्रा की शुरुआत बने।

Recommended Books

Explore our bestselling catalog, featuring a wide array of novels, poetry, and more—each piece a journey through compelling stories and evocative words.

Shopping Basket