Cart is empty

Kuch Tum, Kuch Zindagi

Kuch Tum, Kuch Zindagi

Author : Monika Mini

Book Cost

Original price was: ₹229.Current price is: ₹209.

Short Description

कुछ तुम, कुछ जिंदगी... एक अमूल्य रिश्ते को खोने के बाद शुरू हुई वह यात्रा है जहां प्रेम, बिछड़ने की टीस और जीवन से मिले अनुभव धीरे-धीरे आत्मचिंतन में बदल जाते हैं।

Share this Book

WhatsApp
Facebook
Twitter

Original price was: ₹229.Current price is: ₹209.

Quality Products

7 Days Return Policy

Usually Ships in 2 Days

Apply Coupon at Checkout

Page Count

112

Book Type

Paperback

ISBN

9789364022071

Mrp

229

Genre

Poetry

Language

Hindi

About the Book

कुछ तुम, कुछ जिंदगी… एक अमूल्य रिश्ते को खोने के बाद शुरू हुई वह यात्रा है जहां प्रेम, बिछड़ने की टीस और जीवन से मिले अनुभव धीरे-धीरे आत्मचिंतन में बदल जाते हैं। इन पन्नों में मोहब्बत है, अधूरापन है, कुछ अनसुलझे, अनकहे सवाल हैं जिनके जवाब शायद जिंदगी कभी ना दे पाए और कुछ ऐसी खामोशियां हैं जिनमें बहुत कुछ कह दिया गया है पर फिर भी बहुत कुछ कहना बाकी रह गया है। इन सब के बीच यह संग्रह है, उन छोटे-बड़े सबकों का जो जिंदगी ने तुम्हारे जाने के बाद सिखाए। कहीं बीते हुए कल को थामने की कोशिश है तो कहीं उस सच को स्वीकार करके आगे बढ़ने की हिम्मत। कुछ पन्ने तुम्हारे हैं –तुम्हारी यादों, तुम्हारी मौजूदगी और तुम्हारे जाने के बाद बची खामोशियों के। कुछ पन्ने मेरे एहसासों के हैं– उन सवालों के जिन से मैं गुजरी, उन भावनाओं के जिन्हें शब्द देने में वक्त लगा। कुछ पन्ने जिंदगी के हैं– उसकी अनपेक्षित सीखें और वक्त के साथ बदलते रिश्तों के मायने , जो बहुत थोड़े समय में बहुत कुछ सिखा गये। शायद इन पन्नों में कहीं तुम्हें कोई अपना बीता हुआ कल मिले ,कोई अनकहा सवाल मिले या कोई ऐसा एहसास जिसे तुमने महसूस तो किया हो पर शब्द ना दे पाएं हों। इन्हीं भावों के साथ प्रस्तुत है काव्य संग्रह –“कुछ तुम ,कुछ जिंदगी”

About the Author

मेरा जन्म हरियाणा के पानीपत जिले में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ । मेरे पिता जी इंजीनियर हैं और हरियाणा के बिजली विभाग में नौकरी करते थे । मां एक सुघड़ गृहिणी हैं। तीनों भाई -बहनों में, मैं सबसे बड़ी थी। पिताजी अक्सर बीमार रहते थे पर मेरी मां में अद्वितीय धैर्य था और शायद वहीं से मुझे यह गुण विरासत में मिला । हर 3 साल बाद पिताजी का तबादला हो जाता था। इसी वजह से मेरा स्कूल, कॉलेज भी बदलता रहा । अंततः मैंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, रोहतक से विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की । एम०फिल में दाखिला तो लिया पर 2 महीने बाद ही छोड़कर मैंने b.ed में प्रवेश ले लिया । शिक्षा पूर्ण करने के बाद मैंने रोहतक के वैश्य कॉलेज में अध्यापन का कार्य प्रारंभ किया । किंतु विवाह के पश्चात मुझे दिल्ली आना पड़ा और वह नौकरी छोड़नी पड़ी । दिल्ली में मैंने एक प्राइवेट स्कूल में पीजीटी बायोलॉजी के तौर पर नौकरी करना शुरू कर दिया । साथ ही मैंने सरकारी नौकरी के लिए भी प्रयास जारी रखा । कुछ सालों पश्चात मुझे सरकारी नौकरी मिल गई और आज मैं सरकारी स्कूल में अध्यापिका हूं । हमेशा से ही इच्छा थी कि लेखन के क्षेत्र में कुछ करूँ। किंतु समय के अभाव के कारण, मैं अपनी इस रुचि को विकसित नहीं कर पाई । समय-समय पर अपने विचारों को अपनी डायरी में उतारती रही, क्योंकि लेखन से हमेशा ही मेरे मन को सुकून मिला। अपने मन के अव्यक्त भावों को व्यक्त करने के लिए सदैव ही लेखनी का सहारा लिया । कोरोना काल में समय मिला तो मेरी दबी हुई इच्छाएं जागृत हो उठीं । और इसमें सबसे बड़ा सहयोग मेरे पति, मेरे जीवनसाथी का है । वो मेरी लेखन रुचि के बारे में जानते थे। कोरोना काल में उन्होंने मुझे बार-बार विभिन्न मंचों पर अपनी रचनाएं भेजने के लिए प्रेरित किया । जब मैंने पहली बार अपनी रचना प्रतिलिपि पर और शब्दांचल मंच पर भेजी तो मैं बहुत ही ज्यादा घबराई हुई थी। मेरे लेखन के स्वप्न को पूरा करने में निधि सहगल जी ने हमेशा ही मेरा मार्गदर्शन किया। फलस्वरूप मेरी कलम ने अपना रंग दिखाना प्रारंभ किया और आज, आपके समक्ष, अपनी रचनाओं के साथ प्रस्तुत हूं ।

Recommended Books

Explore our bestselling catalog, featuring a wide array of novels, poetry, and more—each piece a journey through compelling stories and evocative words.

Shopping Basket