Vikash Kumar Chaturvedi
विकास कुमार चतुर्वेदी का जन्म 17 अगस्त 1992 को ग्वालियर शहर में हुआ। उन्होंने अपनी मैट्रिक्स तक की पढ़ाई ग्वालियर से ही की। इसके बाद वो ग्रेजुएशन के लिए इंदौर चले गए। वहाँ से उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में उपाधि हासिल की। वर्तमान में वे इंदौर शहर में ही रहते हैं और पेशे से इंजीनियर हैं। ‘इफ़रित’ उनकी दूसरी किताब है। उनकी पहली किताब का नाम ‘इशरा’ है। शुरुआत से ही उन्हें लिखने का शौक रहा है। लिखने के अलावा उन्हें गाने सुनना, विभिन्न खेलों इत्यादि का शौक है।