मिट्ठू राम ‘मंडल’ एक सफल, समर्पित और प्रेरणादायी शिक्षक होने के साथ-साथ एक चिंतक, अभिप्रेरक और लेखन कार्य में रुचि रखते हैं। शिक्षा उनके लिए अध्ययन या अध्यापन तक सीमित नही है बल्कि व्यक्तित्व और समाज निर्माण का सशक्त माध्यम है। वे शुरू से अपने कार्य क्षेत्र में पूर्ण निष्ठा और लगन के साथ अपना योगदान दे रहे हैं। इन्होंने अब तक सैकड़ों छात्रों व अन्य लोगों के जीवन में प्रेरणा और जोश भरकर नयी बुलंदियों तक पहुंचने में मदद की है। इनके अनेकों छात्र आज देश- विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं। इनकी संवाद शैली सहज, संवेदनशील और प्रभाव शाली है। वे केवल ज्ञान का संप्रेषण ही नहीं करते बल्कि पाठकों के मन में आत्मविश्वास, धैर्य और उदेश्य बोध का संचार भी करते हैं। पठन-पाठन और जीवन के अनुभवों ने उनको यह काव्य संग्रह ‘बिन पर परिंदे’ लिखने के लिए प्रेरित किया। वर्तमान में मिट्ठू राम ‘मंडल’ नयी पीढ़ी को सशक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं। उनका दृढ़ विश्वास है कि हर व्यक्ति के अंदर आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं मौजूद होती हैं। बस! ज़रूरत है सही समय पर उन्हें पहचानने की और उचित दिशा में मोड़ने की। यह पूरी उम्मीद है कि यह काव्य संग्रह पाठकों को अवश्य पसंद आयेगा तथा सही दिशा में कदम उठाने में मददगार साबित होगा।