Cart is empty

Divyaang Vyavsayik Punarvaas: Nayi Disha, Nayi Pehal

Divyaang Vyavsayik Punarvaas: Nayi Disha, Nayi Pehal

Author: Dr. Suman Badhal

Book Cost

Original price was: ₹249.Current price is: ₹229.

Short Description

इस पुस्तक में समग्र और व्यापक पुनर्वास की भूमिका का सार प्रस्तुत किया गया है, और यह बताया गया है कि यदि इसे सुनियोजित रूप से लागू किया जाए, तो यह दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन को कैसे बदल सकता है। इस पुस्तक में हमने अपने कुछ अनुभव साझा किए हैं।

Share this Book

WhatsApp
Facebook
Twitter

Original price was: ₹249.Current price is: ₹229.

Quality Products

7 Days Return Policy

Usually Ships in 2 Days

Apply Coupon at Checkout

Page Count

83

Book Type

Paperback

ISBN

978-93-6402-099-2

Mrp

249

Genre

Self Help | Disability

Language

Hindi

About the Book

इस पुस्तक में समग्र और व्यापक पुनर्वास की भूमिका का सार प्रस्तुत किया गया है, और यह बताया गया है कि यदि इसे सुनियोजित रूप से लागू किया जाए, तो यह दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन को कैसे बदल सकता है। इस पुस्तक में हमने अपने कुछ अनुभव साझा किए हैं। पाठक उस कठिनाई और पीड़ा का अनुभव कर सकते हैं, जिससे गुजरते हुए व्यक्ति आत्मनिर्भर बनने और मुख्यधारा में पुनः एकीकृत होने का संघर्ष करता है। प्रस्तुत अध्यायो में चुनें गए कुछ विकल्प व्यावसायिक अवसरों के लिए महत्वपूर्ण उदाहरण हैं, लेकिन इनके अतिरिक्त भी कई अन्य संभावनाएँ मौजूद हैं। व्यावसायिक पुनर्वास (Vocational Rehabilitation) समान अवसर और समावेश को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाता है और एक विविध एवं विकसित समाज के निर्माण में योगदान देता है। “क्षमता, न कि अक्षमता” के सिद्धांत को अपनाते हुए, यह जीवन को रूपांतरित करता है और उज्जवल भविष्य की राह बनाता है।

About the Author

डॉ. सुमन बधाल, प्रोफेसर, भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास विभाग, वी.एम.एम.सी. एवं सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली में कार्यरत हैं। इस क्षेत्र में उन्हें 17 वर्षों से अधिक का समृद्ध नैदानिक एवं शिक्षण अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली से एम.डी. (फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन) तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से पी.जी.डी.जी.एम. की उपाधि अर्जित की है। उन्होंने भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास विभाग में कार्डियक रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम की पहल की तथा इस विषय पर दो जानकारी पुस्तिकाओं का संकलन किया। वे एक प्रतिभाशाली एवं उभरती हुई लेखिका हैं और “IAPMR Textbook of PMR” की एसोसिएट एडिटर एवं “Vocational Rehabilitation: A Journey Towards Ability” की लेखिका हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने “Digital Rehabilitation Solutions for Persons with Disabilities (PWD)” पुस्तक में लेखक एवं संपादक के रूप में उल्लेखनीय योगदान दिया है। डॉ. बधाल के अनेक शोधपत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने विभिन्न अनुसंधान परियोजनाओं में प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर एवं को-इन्वेस्टिगेटर के रूप में कार्य किया है तथा अनेक कार्यशालाओं और कॉन्फ्रेंसेज़ में विशेषज्ञ वक्ता एवं पैनलिस्ट के रूप में आमंत्रित रही हैं। उनके योगदान को ‘कार्डियक पुनर्वास में उत्कृष्टता पुरस्कार’, ‘राजीव गांधी राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार’ तथा ‘नवनेंद्र माथुर पुरस्कार’ सहित अनेक सम्मानों से अलंकृत किया गया है। वे आईएपीएमआर और आईपीएआरएम की सक्रिय सदस्य तथा दिल्ली एसोसिएशन ऑफ पीएमआर की उपाध्यक्ष हैं और पुनर्वास चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्टता एवं मानवीय संवेदनशीलता की प्रेरणादायक प्रतीक हैं।

Recommended Books

Explore our bestselling catalog, featuring a wide array of novels, poetry, and more—each piece a journey through compelling stories and evocative words.

Shopping Basket